
अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में गिरी पति-पत्नी गंभीर घायल
रानी गांव निवासी मिश्रीलाल पुत्र जेपाराम परमार (घांची)अपनी पत्नी ममता के साथ डींगाई गांव से लौट रहे थे। ढोला के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती को तत्काल पाली के बांगड़ अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही घांची समाज के माणक पंवार, लछु पंवार सहित समाज के कई बंधु अस्पताल पहुंचे।











