A2Z सभी खबर सभी जिले की

डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर प्रशासन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कलेक्टोरेट में उमड़ा सम्मान का सैलाब!

IMG 20251206 WA0072

IMG 20251206 WA0070बलौदाबाजार, 6 दिसम्बर 2025/
आज कलेक्टोरेट परिसर कुछ खास था… वजह भी खास— भारत रत्न, संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि।
प्रशासन के अधिकारियों ने बाबा साहब को नमन कर उनके आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कलेक्टर दीपक सोनी ने अम्बेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ती गौते, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

देशभर में आज डॉ. अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि—‘महापरिनिर्वाण दिवस’—मनाया जा रहा है।
संविधान के मुख्य शिल्पकार को याद करते हुए कार्यक्रम स्थल पर गरिमा, सम्मान और आदर्शों का अद्भुत संगम देखने को मिला।

प्रशासन के इस सामूहिक श्रद्धा–नमन ने एक बार फिर संदेश दिया—
“अंबेडकर सिर्फ इतिहास नहीं, प्रेरणा हैं… और प्रेरणा कभी पुरानी नहीं होती।”

Back to top button
error: Content is protected !!