A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस: फुलवार में श्रद्धांजलि सभा, बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष कुमार भारती (अध्यक्ष) ने किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।IMG 20251206 WA0077

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और दो मिनट के मौन के साथ हुई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की नींव रखकर देश को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

सभा में संविधान निर्माण में उनकी प्रमुख भूमिका, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके संघर्ष तथा कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज का अंतिम व्यक्ति जब मुख्यधारा से जुड़ जाएगा, तभी बाबा साहेब के सपनों का भारत साकार होगा।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान फुलवार दिनेश यादव, विकास कुमार, दिलीप, कमलेश, संदीप, सूरज, सुरजदेव यादव, उपेंद्र राव (वाइस ऑफ सोनभद्र), मनीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक सौहार्द, शिक्षा और समानता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!