A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहमीरपुर

नाजायज गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, मुस्करा पुलिस ने 5.280 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

लक्ष्मी कान्त सोनी

नाजायज गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, मुस्करा पुलिस ने 5.280 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

हमीरपुर, 08 दिसंबर 2025। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना मुस्करा पुलिस ने बसवारी–मौदहा मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस ने एक प्लास्टिक की बोरी में भरा 5.280 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा ले जा रहे युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रियांशु उर्फ गोलू महाराज पुत्र मोहन प्रकाश पचौरी, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम बसवारी के रूप में हुई है।

थाना मुस्करा में मु0अ0सं0 282/2025, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रियांशु का आपराधिक इतिहास पहले से ही कई मामलों में दर्ज है, जिनमें आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले प्रमुख हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 राजीव कुमार साहू, उ0नि0 दिनेश प्रसाद, हे0का0 कमलेश यादव, का0 आकाश कुमार व का0 नरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!