A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

प्रेम प्रसंग में मारपीट लड़की के परिजन घायल

तुमने पुकारा और हम चले आए जान हथेली पर ले आए रे

धनबाद
कतरास

.तुमने पुकारा और हम चले आए जान हथेली पर ले आए रे….यह गाना लोयाबाद क्षेत्र के रहने वाले प्रेम कुमार पर सटीक बैठता है.प्रेमिका के कहने पर प्रेम कुमार कतरास पहुंचा. जहां पहले से ही लड़की के परिजन घात लगाए बैठा था और प्रेम कुमार की धुनाई करना चाह रहा था. लेकिन मामला उलटा पड़ गया. प्रेम कुमार ने ही लड़की के परिजन पर भारी पड़ा और लड़की के परिजन को मारकर सर फोड़ दिया. यह घटना नदी किनारे स्थित सालासर मंदिर के पास घटी.मारपीट इतना जबरदस्त हो रहा था कि आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने इसकी सूचना कतरास पुलिस को दी कतरास पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचकर प्रेम कुमार को हिरासत में ले लिया. युवक को हिरासत में लेते ही प्रेमिका का प्रेम जाग उठा और कतरास थाना में जाकर अपने प्रेमी को छोड़ने की बात कहने लगी. मारपीट के दौरान लड़की के परिजन रवि कुमार घायल हो गया. उनका सर फट गया. घटना के बाद दोनों के परिजन थाना में पहुंच गए. लड़का लड़की दोनों बालिग

है. दोनों शादी करना चाहते हैं.समाचार लिखे जाने तक कतरास थाना में लड़का और लड़की के परिजन डटे हुए हैं. हालांकि दोनों और से अब तक कोई शिकायत नहीं की गई है. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!