
प्रेस विज्ञप्ति
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
नवनियुक्त शहर व ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने ग्रहण किया पदभार
संगठन सृजन से नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, जनविरोधी नीतियों पर बैज का हमला – अब संघर्ष निर्णायक होगा, सरकार की शोषक नीतियों के खिलाफ ईंट से ईंट भिड़ा देंगे
साय सरकार से जनता की उम्मीद खत्म हो चुकी : भूपेश बघेल
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर क्रमशः जितेंद्र मुदलियार और विपिन यादव की नियुक्ति की गई। दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार ग्रहण समारोह 07 दिसंबर, रविवार को सतनाम भवन, राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिले के विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता तथा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दोनों जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुरूप, पूर्णत: लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त अध्यक्ष हर एक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा आज इनका पदभार ग्रहण है, 2028 में कांग्रेस सरकार का शपथ ग्रहण हम सभी मिलकर करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से हुई यह नियुक्ति पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया रही। उन्होंने कहा हमारा पहला उद्देश्य जमीन से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाना है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने का हमारा संकल्प अटूट है। किसान ही नहीं हर वर्ग का व्यक्ति शासन की नीतियों से परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों में टोकन मिलने की समस्या है, जहां टोकन मिल रहा है वहां किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। रबि फसल के लिए सरकार बीज तक नहीं उपलब्ध करवा पा रही है। बिजली बिल की हाफ योजना बंदकर हितग्राहियों की छूट पर डकैती डाली दी गई। जमीन की दरों में बेतहाशा बढ़त से निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है। जमीन खरीद पाना लोगों के लिए सपना हो गया। ऐसे ढेरों मामले हैं जिनमें डबल इंजन की सरकार फेल है। हमें इस सरकार के खिलाफ ऐसा आंदोलन खड़ा करेंगे जो ईंट से ईंट भिड़ा देगा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों से कुत्तों की निगरानी करने कह रही है। उन्होंने कहा कि इस मानसिकता के साथ आप प्रदेश में किस तरह सुराज ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज नक्सल मामलों में जो सफलता मिल रही है वह कांग्रेस सरकार के दौरान बनाई हुई नीतियों का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि जनता साय सरकार से न केवल नाराज है बल्कि ये सरकार उनकी उम्मीद भी खो चुकी है।
इस दौरान जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इसी जोश के साथ सरकार से लोहा लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और जनता के शोषण के खिलाफ हम पूरी ताकत से संघर्ष करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई एवं पंकज बांधव ने किया। इस अवसर पर राजनांदगांव विधानसभा रहे प्रत्याशी गिरीश देवांगन, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, छन्नी साहू, प्रदेश महामंत्री थानेश्वर पाटिला, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, मेहुल मारु, डा आफताब आलम, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, राजनांदगांव जिला प्रभारी बृजेश शर्मा, श्रीकिशन, रमेश राठौर, जिला महामंत्री महेंद्र यादव, चुम्मन साहू, राहुल तिवारी, मनोज सिन्हा, रामादेवी वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष रतन यादव, रितेश जैन, विजय राज सिंह, ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली व सूर्यकांत जैन, रोहित चंद्राकर, रुबी गरचा, दौलत चंदेल, प्रेम रुपचंदानी, इकरामुद्दीन सोलंकी, मामराज अग्रवाल, विवेक वासनिक, शारदा तिवारी, रौशनी सिन्हा, आशा अग्रवाल, सरिता गजभिए, अशोक पंजवानी, राकेश जोशी, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव चेतन भानुशाली, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेश सेन विधायक युवा कांग्रेस अध्यक्ष एनी माखिजा, डोंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा, राकेश चंद्राकर, विनय झा, समीश मसीह, अमीन हुड्डा शरद पटेल, राजिक सोलंकी, अभिमन्यु मिश्रा, रीना पटेल, खैरुनिशा, गोपीचंद गायकवाड़, गामेंद्र नेताम, ताराचंद साहू, विरेंद्र चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, दीपक साहू,परस साहू, शैलेष साहू, ललित कुमरे, महेश यादव, युवराज भारती, महेश यादव, लोकू यादव, मनोज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
———-
RNI:- MPBIL/25/A1465
Devashish Tokekar
VANDE Bharat live tv news Nagpur
Editor/Reporter/Journalist
Indian Council of press,Nagpur
Journalist Cell
All India Media Association
Nagpur District President
Delhi Crime Press
AD.Associate /Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015








