।। मनरेगा के जनपदीय मुखिया डीसी मनरेगा को दिखता ही नहीं मनरेगा भ्रष्टाचार।।
।। विकासखंड कुदरहा अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझरिया में 166 मजदूरों का फर्जी हाजिरी से जुड़ा मामला।।
अजीत मिश्रा (खोजी)
10 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
कुदरहा – बस्ती ।। बीडीओ कुदरहा के संरक्षण में ब्लाक में लूटपाट जारी , सरकारी मंशा फेल या तो जिम्मेदार हैं भ्रष्टाचार में शामिल या फिर रुकना चाहिए भ्रष्टाचार। मनरेगा के जनपदीय मुखिया डीसी मनरेगा को दिखता ही नहीं मनरेगा भ्रष्टाचार। सभी फोटो में वही मजदूर दिखाई दे रहे हैं फर्जी मास्टर रोल बना कर किया जा रहा है फर्जी भुगतान।
🔥 पंडित के खेत के बगल सार्वजनिक स्थल पर मिट्टी पटाई कार्य।
🔥 सर्वेश के खेत के बगल सर्वजनिक स्थल पर मिट्टी पटाई कार्य।
🔥 शमशान घाट पर मिट्टी पटाई कार्य।
🔥 बंधे के बगल सार्वजनिक स्थल पर मिट्टी पटाई कार्य।
उक्त कार्य पर सचिव, प्रधान व टीए के भ्रष्टाचार में संलिप्त रोजगार सेवक द्वारा अपनी नौकरी को दाव पर लगाते हुए एक ही फोटो से कई बार (NMMS) किया। मनरेगा भ्रष्टाचार जिम्मेदारों के अतिरिक्त आय का बना जरिया।शिकायतों को सुलझाने के बजाय, शिकायतकर्ताओं को समझाने में उलझे जिम्मेदार।
एक ही फोटों को कई बार अपलोड करके सरकार के महत्वाकांक्षी योजना का जिम्मेदारों द्वारा पलीता। विकासखंड कुदरहा अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझरिया में 166 मजदूरों का फर्जी हाजिरी से जुड़ा मामला।











