
जनपद बहराइच दिनांक 12.12.2025 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 77 RR वर्ष 2023/24 बैच के 23 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के बहराइच आगमन पर पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय द्वारा भौगौलिक व अन्तर्राष्ट्रीय सीमा सुरक्षा संबंधी व सामरिक महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी ।

आज दिनांक 12.12.2025 को बहराइच पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 77 RR वर्ष 2023/24 बैच के 23 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को जनपद बहराइच की भौगोलिक स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा और सामरिक महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि बहराइच जनपद की सीमा नेपाल से जुड़ी हुई है, जिससे यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से संवेदनशील है। साथ ही महोदय द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि स्थानीय समाज और क्षेत्रीय विशिष्टताओं की गहरी समझ उनके कार्यों को और अधिक प्रभावी बना सकती है। महोदय ने इस बात पर भी जोर दिया कि पुलिस सेवा के विविध पहलुओं को समझने के लिए प्रशिक्षु अधिकारियों को गहराई से अध्ययन करना और क्षेत्रीय चुनौतियों के प्रति सजग रहना आवश्यक है।





