A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जरी विभाग के 3 पद स्वीकृत,विधायक शैलेंद्र जैन ने जताया आभार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में न्यूरो सर्जरी विभाग के 3 महत्वपूर्ण पदों की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। विधायक जैन ने बताया कि इन पदों की स्वीकृति से सागर संभाग में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं की शुरुआत होने जा रही है। अब न्यूरो सर्जरी से संबंधित गंभीर मामलों में मरीजों को इंदौर, भोपाल या जबलपुर रेफर करने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों को ‘गोल्डन आवर’ में ही उपचार उपलब्ध हो सकेगा, जिससे अनेक जिंदगियाँ बचाई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि संपूर्ण सागर संभाग के लाखों नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विधायक जैन ने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही इन पदों पर नियुक्तियाँ पूर्ण होंगी और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता का सीधा लाभ आमजन को मिलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!