A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु मतदान दलों का प्रशिक्षण संपन्न

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर के निर्देशन तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश रावत की मार्गदर्शन में निर्वाचन 2025 उत्तरार्द्ध को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से, मतदान दलों के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया के सभी पहलुओं पर मतदान कर्मियों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करना था।जिला मास्टर ट्रेनर डा अमर कुमार जैन ने बताया कि जिले में 2 जनपद सदस्य, 3 सरपंच एवं 14 पंच पद हेतु 26 मतदान केंद्रों पर चुनावी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता भी लागू हुई है। मास्टर ट्रेनर डा सर्वेश्वर उपाध्याय ने प्रशिक्षण के मुख्य बिंदुओ में मतदान प्रक्रिया में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और मतपेटियों के सही उपयोग का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मतदान दिवस की प्रक्रिया मॉक पोल आयोजित करने से लेकर, वास्तविक मतदान शुरू करने, मतदाताओं की पहचान, मत देने का क्रम और मतदान समाप्त होने के बाद की सभी आवश्यक प्रक्रियाओं पर गहन जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर मनीष सक्सेना ने मतदान केंद्र पर रखे जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों और अभिलेखों को सही तरीके से भरने, तथा चुनाव संबंधी संवेदी सामग्री के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। मतदान दलों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रोटोकॉल के बारे में भी बताया गया।मास्टर ट्रेनर आनंद मंगल बोहरे ने प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर्स ने मतदान कर्मियों को संबोधित किया और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया की रीढ़ बताते हुए, अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने की शपथ दिलाई। प्रशिक्षण में शामिल हुए मतदान दलों ने पूरी गंभीरता और उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि पंचायत निर्वाचन 2025 उत्तरार्द्ध के मतदान दिवस पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित होंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!