
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। एडी बेसिक संजय शुक्ला व बीएसए अनूप कुमार तिवारी बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक सन्तोष कुमार गुप्ता के भ्रष्टाचार के आगे हुए नतमस्तक।।
13 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
बस्ती ।। लिपिक सन्तोष कुमार गुप्ता के भ्रष्टाचार को भली भांति जानते हुए भी एडी बेसिक व बीएसए बने अंजान, कार्यवाही के नाम पर कर रहे लीपापोती।
एडी बेसिक व बीएसए ने लिपिक सन्तोष कुमार गुप्ता को नियुक्ति से लेकर आज तक बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार करने की दी है पूरी छूट। एडी बेसिक व बीएसए लिपिक सन्तोष कुमार गुप्ता पर विभागीय कार्यवाही न करने की खाई है कसम। बीएसए कार्यालय में 22 वर्षों से तैनात वरिष्ठ लिपिक सन्तोष कुमार गुप्ता के नियुक्ति में हुआ था बड़ा खेल । वरिष्ठ लिपिक सन्तोष कुमार गुप्ता का जिस दिन पूर्ण हुआ 18 वर्ष की उम्र उसी दिन विभाग ने दे दी थी नियुक्ति।
⭐ नियुक्ति से पूर्व बिना अर्हता पूरा हुए कैसे पूर्ण हुई सन्तोष गुप्ता के नियुक्ति की प्रक्रिया , बना जांच का विषय।
आश्रित कोटे से वरिष्ठ लिपिक सन्तोष कुमार गुप्ता को मिली थी लिपिक की नौकरी। 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही सरकारी पद के लिए कोई भी पात्र व्यक्ति कर सकता है आवेदन तो लिपिक सन्तोष कुमार गुप्ता ने 18 वर्ष पूर्ण करने के पहले ही कैसे दिया नौकरी के लिए प्रार्थना पत्र। लिपिक सन्तोष कुमार गुप्ता दो बार हो चुके हैं निलंबित और एक बार जा चुके हैं जेल फिर भी मानव सम्पदा पोर्टल पर नही अंकित है कोई डाटा।
दो बार निलंबित व एक बार जेल जाने वाले वरिष्ठ वाबू के मानव सम्पदा आईडी पर कार्यवाही अपलोड न होना शिक्षा विभाग पर खड़ा कर रहा बड़ा सवाल। बस्ती जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगातार 22 वर्षों से तैनात भ्रष्टाचारी बाबू सन्तोष कुमार गुप्ता के नियुक्ति में हुए फर्जीवाड़ा से जुड़ा मामला ।








