उत्तर प्रदेशबस्ती

।। 25 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज।।

।। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। परशुरामपुर अपराधियों पर अभियान:25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।।

🔥 25 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज।

उत्तर प्रदेश।

बस्ती, 13 दिसंबर 2025 ।। थाना परसरामपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिम सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोली सोनकर उर्फ राजू पुत्र जगदीश सोनकर उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम नागपुर कुंवर, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना परसरामपुर में मुकदमा संख्या 363/2025 धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक झारखंडेय पांडे, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र दुबे और कांस्टेबल लवकुश सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!