
मामला मद्रास हाईकोर्ट के न्यायधीश स्वामीनाथन के खिलाफ प्रस्तुत महाभियोग प्रस्ताव का –
हिन्दू न्याय पीठ ने फूंका हिन्दू विरोधी राजनितिक दलों कांग्रेस, डीएमके, समाजवादी पार्टी का पुतला
* हिन्दू विरोधी राजनितिक दलों का समाजिक तौर पर बहिष्कार करें सनातन धर्म के अनुयायी : प्रवीण डंग
लुधियाना,, (सर्वेश राय)
श्री हिन्दू न्याय पीठ ने मद्रास हाईकोर्ट के न्यायधीश स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने वाले हिन्दू विरोधी राजनितिक दलों के खिलाफ सोमवार को रोष प्रर्दशन किया। श्री हिन्दू न्याय पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग ने कांग्रेस सहित अन्य राजनितिक दलों की तरफ से लोकसभा में पेश महाभियोग प्रस्ताव को हिन्दू विरोधी मानसिकता बताया। जिस न्यायधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया उस न्यायधीश स्वामीनाथन का कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होने एक शताब्दी से भी अधिक पुरानी हिंदू परम्परा के अनुसार एक मंदिर तिरुप्पारनकुंडम सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में दीप जलाने के आदेश जारी किए। हिन्दू मंदिर में दीप जलाने के पक्ष में अदालत का फैसला आते ही कांग्रेस, डीएमके,समाजवादी पार्टी के 120 से ज्यादा सांसदो ने हिन्दू विरोधी मानसिकता को उजागर कर न्यायधीश के खिलाफ ही महाभियोग प्रस्ताव पेश कर तृष्किरण की निति के तहत मुस्लिम समुदाय को खुश करने के प्रयत्न किए। प्रवीण डंग ने देश भर के हिन्दुओ से उक्त हिन्दू विरोधी मानसिकता वाले राजनितिक दलों के नेताओ का राजनितिक व समाजिक तौर पर बहिष्कार करने का आहवान करते हुए कहा कि यह लोग चंद वोटो की खातिर हिन्दुस्तान जैसे अपने ही देश में करोडो़ हिन्दुओ से अपने धर्म व संस्कृति के अनुसार पूजा करने का अधिकार छीन रहे है। तिरुप्पारनकुंडम सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में कार्तिगई दीपम उत्सव का विरोध इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। कि यह लोग हिन्दुओ के पक्ष में आए अदालती फैसले को मानने की बजाए फैसला सुनाने वाले न्यायधीश के खिलाफ ही महाभियोग प्रस्ताव लाकर करोड़ो हिन्दुओ की धार्मिक भावनाओ को आहत कर रहे है। इस अवसर पर संघठन के सभी कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।।। 






