।। यूरिया संकट को लेकर टकराव,SDM सदर और सांसद प्रतिनिधि आमने–सामने।।
।। SDM सदर कल्याण सिंह और सांसद प्रतिनिधि अनूप सिंह के बीच तीखी नोकझोंक।।
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। सहकारी समिति पर हंगामा:- यूरिया संकट को लेकर टकराव,SDM सदर और सांसद प्रतिनिधि आमने–सामने, वीडियो वायरल।।
17 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
सिद्धार्थनगर के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरकारी सहकारी समिति तेतरी खुर्द (उसका बाज़ार) पर यूरिया खाद की किल्लत को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। किसानों को समय पर खाद न मिलने से नाराज़गी चरम पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद SDM सदर कल्याण सिंह और सांसद प्रतिनिधि अनूप सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि बहस के दौरान SDM सदर ने कहा— “मैं सांसद और सांसद प्रतिनिधि को नहीं जानता”, जिसके बाद विवाद और ज्यादा गहरा गया। वहीं सांसद प्रतिनिधि अनूप सिंह ने भाजपा सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि“किसानों की सुनवाई नहीं हो रही, खाद की आपूर्ति पूरी तरह फेल है।” अनूप सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 18 तारीख से आमरण अनशन पर बैठेंगे।
मामला सदर तहसील क्षेत्र की तेतरी खुर्द सहकारी समिति, उसका बाज़ार से जुड़ा है। प्रशासनिक रवैये पर सवाल, किसानों में भारी आक्रोश।















