A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

ई-अटेंडेंस की समीक्षा को लेकर संकुल प्राचार्यों की बैठक, लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस के निर्देश

ई-अटेंडेंस में लापरवाही पर सख्ती, तीन दिन में मान्यता निरीक्षण पूर्ण करने के निर्देश

निवाड़ी, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री उन्मेष श्रीवास्तव ने जिले के समस्त संकुल प्राचार्यों की बैठक आयोजित कर कर्मचारियों द्वारा लगाई जा रही ई-अटेंडेंस की समीक्षा की। बैठक में ई-अटेंडेंस व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने समस्त संकुल प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो कर्मचारी नियमित रूप से ई-अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं, उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि ई-अटेंडेंस शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में अशासकीय विद्यालयों के मान्यता निरीक्षण को लेकर भी चर्चा की गई। मान्यता निरीक्षण हेतु गठित दलों को उनके आवंटित विद्यालयों की जानकारी दी गई तथा तीन दिवस के भीतर निरीक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एडीपीसी श्री हरिशंकर वर्मा, श्री भगवत सिंह खंगार, श्री आकाश खरे, श्री गुलाब अहिरवार सहित जिले के समस्त संकुल प्राचार्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!