A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

अटल शताब्दी वर्ष पर एक शाम अटल जी के नाम कवि सम्मेलन आयोजित

FB IMG 1766546991541

FB IMG 1766546998363

FB IMG 1766547004958सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर देशभर में विभिन्न प्रेरणास्पद आयोजन के माध्यम से उनके कृतित्व का पुण्य स्मरण किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने भावनात्मक काव्यांजलि के माध्यम से कवि हृदय, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती शताब्दी वर्ष पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने विधानसभा अंतर्गत रजाखेड़ी बजरिया में वृहद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “एक शाम, अटल जी के नाम” आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं श्रद्धेय अटल जी के छायाचित्र पर दीप धूप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प माला अर्पित कर किया गया। अटल शताब्दी वर्ष पर आयोजित इस काव्यांजलि कार्यक्रम में श्रोताओं का जनसमूह जन सैलाब बनकर उमड़ना दर्शाता है कि अटल जी कितने लोकप्रिय और सम्मानित नेता थे। उनकी कविताएं और उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर कवियों की रचनाएं सुनने के लिए लोगों का इतना उत्साहित होना वाकई अद्भुत अविस्मरणीय रहा। कार्यक्रम में देश के ख्यातिलब्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से नवरसों की ऐसी छटा बिखेरी और अनुभूति कराई कि लोग अपने मानस पटल की स्मृतियों में अटल विचारों को संजोकर रखेंगे। इन नवरसों के विविध रंगों के अद्भुत आयोजन में जानी बैरागी ने अपने हास्य रस से श्रोताओं को सरोवोर किया। कवियित्री कविता तिवारी की कविताओं ने देशभक्ति और वीर रस से ओजमय वातावरण निर्मित किया। उनकी रचनाएं श्रोताओं में देश प्रेम और उत्साह भरने वाली रही। भुवन मोहिनी, प्रीति पांडे और श्वेता सिंह की श्रृंगार रस की फुहार ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया उनकी कविताओं में भावनाओं के सुंदर मिश्रण ने दर्शकों को आकर्षित किया। जसवेन्द्र सिंह बुंदेला, अशोक मिजाज और सुनील समैया के नवरसों की सतरंगी फुहार ने उपस्थित श्रोताओं में आनंद की बौछार कर भावनाओं का सुंदर मिश्रण कर मंत्रमुग्ध किया। बाल कवि वेद पस्तोर की कविताओं ने शिक्षा, प्रेरणा और आनंद के संदेश दिए। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा, अटल जी एक अद्वितीय व्यक्तित्व थे जिन्होंने देश को नई दिशा दी। उनकी कविताओं में देशभक्ति और एकता की भावना थी, जो लोगों को प्रेरित करती थी। अटल जी का राजनीतिक नेतृत्व देश को मजबूत और एकजुट बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आयोजन के माध्यम से हम अटल जी के जीवन, विचारों और कृतित्व को याद कर उन्हें श्रद्धा की पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं। प्रदेश महामंत्री एवं सागर सांसद डॉ.लता वानखेड़े ने कहा कि अटल जी की महानता, उनके नेतृत्व और व्यक्तित्व वास्तव में अद्वितीय था, जिसमें देशभक्ति, एकता और प्रेरणा की भावना थी। उनके कवि हृदय की कविताओं में जीवन दर्शन का सारगर्भित सार है। आज इस अद्भुत एवं प्रेरणास्पद आयोजन के माध्यम से हम उनके कृतित्व का पुण्य स्मरण कर रहे हैं। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नपा अध्यक्ष मिहीलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, डॉ.जी.एस.चौबे, प्रभुदयाल पटेल, पूर्व विधायक सुधा जैन, शारदा खटीक, वीरेन्द्र पाठक, मकरोनिया सीएमओ पवन शर्मा,उपयंत्री,सहित नरयावली विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण,सरपंचगण, भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता,मातृशक्ति और बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!