A2Z सभी खबर सभी जिले की

बनकटी में गन्ना क्रय केंद्र पर लगातार तौल जारी:किसानों को मिल रही राहत, बेहतर प्रबंधन से समय पर हो रही तौल

।। बनकटी में गन्ना क्रय केंद्र पर लगातार तौल जारी:किसानों को मिल रही राहत, बेहतर प्रबंधन से समय पर हो रही तौल।।

25 दिसंबर 25

 बस्ती ।।    विकासखंड बनकटी के अंतर्गत गोनार गन्ना क्रय केंद्र द्वितीय मुन्डेरवा मील पर लगातार गन्ना तौल होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसान इस वर्ष केंद्र प्रभारी की तत्परता और बेहतर व्यवस्था से काफी संतुष्ट हैं।

किसानों ने केंद्र प्रभारी की इस तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया है। किसान राकेश चौधरी ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष किसानों को रात गुजारनी नहीं पड़ रही है। गन्ना लेकर आने के कुछ ही घंटों बाद उसकी तौल कर अनलोड कर दिया जाता है।

प्रद्युमन का कहना है कि इस सत्र में किसान गन्ना तौल को लेकर काफी प्रसन्न हैं। गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लगातार जारी है और ट्रॉलियां भी निरंतर उपलब्ध हो रही हैं। पिछले वर्षों में ट्रॉली की अनुपलब्धता के कारण गन्ना तौल में अक्सर बाधा आती थी।

धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस वर्ष गन्ना तौल प्रबंधन में सुधार किया गया है। नई व्यवस्था के चलते गन्ने की तौल समय-समय पर की जा रही है, जिससे किसानों को काफी राहत मिली है और उनका समय बच रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!