A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

महामना,पं. मदनमोहन मालवीय की जयंती पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने किया दिप प्रज्वलन

महामना पं.मदनमोहन मालवीय की जयंती पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने किया दिप प्रज्वलन

**महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने किया दीप प्रज्वलन**

संवाददाता जितेंद्र मालवीय

**इटारसी।** अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर इटारसी के जय स्तंभ चौक पर दीप प्रज्वलन कर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम में हिंदू महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर मध्य प्रदेश महामंत्री श्री कन्हैयालाल रैकवार एवं जिला अध्यक श्री उदय मसानिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महामना पं. मदन मोहन मालवीय के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्म 25 दिसंबर 1861 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे एक महान शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ, पत्रकार और समाजसेवी थे, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

उन्होंने बताया कि पं. मालवीय जी दो बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बताते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना को उनका ऐतिहासिक कार्य बताया गया। पत्रकारिता, वकालत और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के कारण ही उन्हें सम्मानपूर्वक “महामना” कहा गया।

 

नगर अध्यक्ष श्री जितेंद्र मालवीय ने अपने संबोधन में कहा कि महामना पं. मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उन्होंने हिंदू सनातन संस्कृति के संरक्षण, समाजहित में कार्य करने तथा ‘सत्यमेव जयते’ जैसे मूल्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने में अहम भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

 

नगर उपाध्यक्ष अनिल मेहरा ,

नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव

महिला मोर्चा संभागीय प्रियंका रिक्षारीया

अनुराग कुचबंदिया

उदय कुचबंदिया

टोनी मेहरा

संजय ताम्रकार

विकास यादव

राहुल भाटीया

आकाश कुचबंदिया

आदि समस्त अखिल भारत हिंदू महासभा के सन

हिन्दू महासभा द्वारा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती मनाई गई

दस्यों की उपस्थिति रही

Back to top button
error: Content is protected !!