A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*महासमुंद में वीर बाल दिवस 2025 का आयोजन*

*महासमुंद में वीर बाल दिवस 2025 का आयोजन*

*महासमुंद में वीर बाल दिवस 2025 का आयोजन*

 

IMG 20251226 WA0374

तिलक राम पटेल महासमुन्द जिला संपादक वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल समृद्ध भारत अखबार

महासमुंद | 26 दिसंबर 2025 /26 दिसंबर 2025 को वीर बाल दिवस के अवसर पर महासमुंद कलेक्टर सभा कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टीक्वेंद्र जाटवर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में केन्द्र सरकार द्वारा देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दिवस का उद्देश्य श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर पुत्र साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी के अद्वितीय साहस, सर्वोच्च बलिदान एवं अमर वीरता से आमजन को अवगत कराना तथा भारतीय इतिहास के युवा नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत वीर बालों के जीवन और बलिदान पर कथा वाचन, कविता पाठ, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, परियोजना कार्यालय, सखी वन स्टॉप सेंटर, मिशन शक्ति हब तथा कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े ।

 

वीर बाल दिवस का आयोजन जिला स्तर, परियोजना स्तर, आंगनबाड़ी केंद्रों, जिला बाल संरक्षण इकाई, सखी सेंटर, मिशन शक्ति हब, चाइल्ड लाइन एवं सभी बाल देखरेख संस्थाओं में भी किया गया, जहाँ बच्चों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Back to top button
error: Content is protected !!