A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 75 रोगियों का परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण

IMG 20251228 WA0223

जगम्मनपुर, जालौन । ब्लॉक क्षेत्र के जगम्मनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 75 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेले में आए मरीजों की जांच के उपरांत चिकित्सकों द्वारा उन्हें आवश्यक निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
आरोग्य मेले में सामान्य रोगों के साथ-साथ रक्तचाप, मधुमेह, मौसमी बीमारियों सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को उचित परामर्श देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्देश्य आमजन को उनके निकट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि समय रहते रोगों की पहचान कर उपचार किया जा सके। मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा, वहीं लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण बताया।
IMG 20251228 WA0243
उक्त मौके पर डॉ नीलम चित्तौड़िया, फार्मासिस्ट लाला जयकुमार, एल टी सूरज नामदेव, एमटीएस परमात्मा शरण, स्टाफ नर्स लक्ष्मी एवं प्रज्ञा तथा के, बी, सिंह मेले के आयोजन के दौरान उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!