A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

क्षतिग्रस्त हो गई रीठी पोस्ट आफिस में लगी पत्र पेटी

जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, बचपन की यादों पर पानी फेर रहा विभाग 

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20251228 WA0021

पोस्ट आफिस का नाम सुनते ही जहन में सबसे पहली तस्वीर किसकी बनती है। यकीनन, उस लाल रंग के लेटर बॉक्स की। वो सिर्फ चिट्ठी डालने का एक डिब्बा नहीं था, वो हमारे बचपन की यादों का एक जीता-जागता हिस्सा है। उस डिब्बे में चिट्ठी डालने के बाद शुरू होता था इंतज़ार का एक खूबसूरत सफर। डाकिया बाबू कब आएंगे और जबाब लाएंगे। भले ही आज सोसल मीडिया का जमाना है, लेकिन उस लाल डिब्बे से जुड़ी यादों की गर्माहट आज भी लोगों के दिलों में कायम है।

लेकिन रीठी तहसील मुख्यालय में पोस्ट आफिस के बाहर लगा लाल रंग का लेटर बॉक्स जिम्मेदार अधिकारियों की मनमानी का शिकार होकर रह गया है। भारतीय डाक विभाग की पहचान कहे जाने वाली पत्र पेटी क्षतिग्रस्त स्थिति में लोगों को मुंह चिढ़ाने का काम कर रही है। रीठी के पोस्ट आफिस कार्यालय के बाहर लगा लेटर बॉक्स टूट चुका है। जिसका सुधार कराने या बदलने का काम विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है। जबकि यह कहना ग़लत नहीं होगा कि लोगों की पुरानी यादों पर पदस्थ कर्मचारियों का जरा भी ध्यान नहीं है। विभाग की शान सड़क किनारे बिखरी हालत में पड़ी है। लोगों ने इसके सुधार कार्य की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!