A2Z सभी खबर सभी जिले कीक्रिकेटबड़वानीमध्यप्रदेश

अंजड़ :प्रीमियर लीग का धमाकेदार समापन: इंदौर ने बड़ौदा को 64 रनों से धोया, सांसद ट्रॉफी पर कब्जा

अंजड़: प्रीमियर लीग का धमाकेदार समापन: इंदौर ने बड़ौदा को 64 रनों से धोया, सांसद ट्रॉफी पर कब्जा

संवाददाता हेमन्त नागझिरिया की रिपोर्ट

अंजड़, 29 दिसंबर: परिंदा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय टी-20 लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा “अंजड़ प्रीमियर लीग” का शानदार समापन हो गया। फाइनल में इंदौर की टीम ने बड़ौदा को 64 रनों से करारी शिकस्त देकर सांसद ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।समापन समारोह में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी रणछोड़ पाटीदार मुख्य अतिथि रहे, जबकि मध्यप्रदेश महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी आशना पाटीदार ने अध्यक्षता की। विशेष अतिथियों में बड़वानी पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर, समाजसेवी विट्ठल मामा पाटीदार और ओम सोनी शामिल हुए।पुरस्कार वितरण में धूम:प्रथम पुरस्कार (एक लाख रुपये): साकेत इंटरनेशनल स्कूल की ओर से सुनील मामा पाटीदार द्वारा।दूसरा पुरस्कार (इक्यावन हजार रुपये): अहमदाबाद के विनोद मालवीया द्वारा अपने पिता स्व. सीताराम मालवीया की स्मृति में।सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी: खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल द्वारा।मैच के प्रमुख परिणाम:दूसरा सेमीफाइनल: बड़ौदा ने धुलिया को 10 रनों से हराया।फाइनल: इंदौर ने बड़ौदा को 64 रनों से परास्त किया।व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता:सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: बड़ौदा के संजय विश्कर्मा।सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: बड़ौदा के विधान तिवारी।बेस्ट विकेटकीपर: इंदौर के कृष्णा दौर।मेन ऑफ द सीरीज: इंदौर के गौरव दशोरे।अनुशासित टीम: गोवा की टीम।यह टूर्नामेंट स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासी उत्साह लेकर आया, जो युवाओं को प्रोत्साहित करने का बेहतरीन मंच साबित हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!