A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकनिवाड़ीमध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसागर

सागर के युवक ने इस्लाम त्यागकर अपनाया सनातन धर्म

बनारस में वैदिक विधि-विधान से हुई घर वापसी, असद खान बने अथर्व त्यागी

FB IMG 1767088960709

सागर/वाराणसी। मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक युवक ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लेते हुए मुस्लिम धर्म त्यागकर सनातन हिंदू धर्म को अपना लिया है। धर्म परिवर्तन से पहले युवक का नाम असद खान था, जो अब धर्म वापसी के बाद अथर्व त्यागी कहलाएंगे। युवक ने उत्तर प्रदेश के धार्मिक नगरी वाराणसी (बनारस) में पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ सनातन धर्म में घर वापसी की।
अस्सी घाट से शुरू हुई धर्म वापसी की प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार, धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पर शुरू हुई। यहां वैदिक परंपराओं के अनुसार युवक ने सबसे पहले पंचगव्य स्नान किया, जिसके बाद गंगा स्नान कर पवित्रीकरण किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह प्रक्रिया आत्मशुद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
मुंडन संस्कार और हवन-पूजन हुआ संपन्न
पवित्रीकरण के बाद युवक का मुंडन संस्कार कराया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया गया, जिसमें सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार विधिवत अनुष्ठान संपन्न हुए। इसी दौरान युवक का नया नाम अथर्व त्यागी रखा गया।
बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
धर्म वापसी के बाद युवक ने काशी के आराध्य देव बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भी विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
गंगा आरती में हुई सहभागिता
शाम के समय अथर्व त्यागी विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा तट पर दीपों और मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां गंगा की आराधना की। यह क्षण उनके लिए विशेष रूप से भावुक और आध्यात्मिक बताया जा रहा है।
भंडारे के साथ पूरी हुई घर वापसी
पूरे धार्मिक कार्यक्रम का समापन भंडारे के आयोजन के साथ हुआ। वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ युवक की विधिवत घर वापसी कराई गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने इसे सनातन संस्कृति में आस्था का विषय बताया।
व्यक्तिगत आस्था का निर्णय बताया
युवक का कहना है कि यह निर्णय उसने किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी व्यक्तिगत आस्था, विश्वास और विचारों के आधार पर लिया है। उसने कहा कि वह लंबे समय से सनातन परंपराओं से प्रभावित था और अब स्वयं को मानसिक व आध्यात्मिक रूप से संतुष्ट महसूस कर रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!