प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ देश और विदेश में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों का खुलासा किया है। दिल्ली के सर्वप्रिय विहार इलाके में छापेमारी के दौरान ED को भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद हुआ है, जबकि विदेश में लंदन के पॉश इलाके में बकिंघम पैलेस के पास स्थित एक आलीशान संपत्ति को कुर्क किया गया है।
ED की यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव, उनके सहयोगियों, अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के मामले में की गई है।
दिल्ली में छापेमारी, करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के सर्वप्रिय विहार स्थित ठिकानों पर छापे के दौरान बड़ी मात्रा में कैश और सोना बरामद किया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि यह संपत्ति कथित तौर पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं से अर्जित की गई थी, जिसे विभिन्न माध्यमों से छिपाया गया था।
लंदन में भी ED की पहुंच
देश के बाहर की गई कार्रवाई में ED ने लंदन में बकिंघम पैलेस के पास स्थित एक महंगी संपत्ति को कुर्क किया है। यह संपत्ति भी जांच के दायरे में आए आरोपियों से जुड़ी बताई जा रही है। एजेंसी के अनुसार, अवैध धन को विदेश में निवेश कर संपत्तियां खरीदी गई थीं।
मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच तेज
ED अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध धन का इस्तेमाल किन-किन देशों में और किन माध्यमों से किया गया। आने वाले दिनों में और छापेमारी व कुर्की की कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
कांठ: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
13/07/2026
पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा “पौधरोपण 2026” महाअभियान का शुभारंभ
13/07/2026
पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा “पौधरोपण 2026” महाअभियान का शुभारंभ
13/07/2026
सावन मास में बीमारियों से बचना है तो सुधारें खान-पान, डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निशा शर्मा ने दिए खास टिप्स
13/07/2026
महराजगंज में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, 34 प्रशिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
13/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की
13/07/2026
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की 03 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
13/07/2026
चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी 6 घंटे में खुली, 21 हजार के मोबाइल के साथ आरोपी बस स्टैंड से गिरफ्तार;
13/07/2026
महामंडलेश्वर पद सनातन धर्म की सेवा, त्याग और आध्यात्मिक नेतृत्व का सर्वोच्च सम्मान श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज
13/07/2026
गया के समग्र विकास को मिली नई गति, गांधी मैदान पुनर्विकास सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!