{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}आज दिनांक 31 दिसंबर 2025 को मणि एजुकेशनल सोसाइटी भीलवाड़ा द्वारा शहर के घुमंतू अर्ध घुमंतू बच्चों के साथ इस संकल्प के साथ साल 2025 को अलविदा कहा गया, की अगले साल 2026 में हम सभी अपने बचपन और शिक्षा के अधिकार को प्राथमिकता देंगे न कि बाल श्रम पर इस बारे संस्था के अध्यक्ष विभोर त्रिवेदी ने बताया कि मणि एजुकेशनल सोसाइटी भीलवाड़ा ने आज बच्चों के साथ बहुत ही उत्साह, उमंग के साथ नव वर्ष का स्वागत किया है, इस अवसर पर सचिव अनुराधा झा व कोषाध्यक्ष मीना देवी झा के द्वारा बच्चों को नव वर्ष के उपलक्ष में ऊनी वस्त्र वितरण किया गया, संस्था के सभी सदस्यों द्वारा यह आगामी नव वर्ष के लिए प्रण लिया गया कि 2026 में शहर के अधिक से अधिक शिक्षा से वंचित रहने वाले बच्चों को संस्था से जोड़ा जाएगा, एवं निः शुल्क प्रारंभिक शिक्षा एवं शिक्षण सामग्री प्रदान की जाएगी ।मणि एजुकेशनल सोसाइटी का उद्देश्य यह है कि बाल विवाह बाल श्रम जैसे श्राप से बच्चों को मुक्त किया जाए ,इसके लिए कई जागरूक अभियान चलाए जाएंगे । आयोजन में उपस्थित नितिन महात्मा, ललन झा, किशन मेहर इत्यादि उपस्थित रहे ।