
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार
शुक्रवार 02जनवरी 2026, छत्तीसगढ
========> रेलवे प्रशासन ने दपूम रेलवे में एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के बिलासपुर , उस्लापुर रेलवे-स्टेशनों सहित अन्य स्टेशनों पर आने जाने के समय में बदलाव किया है। इसके अलावा लोकल मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का नम्बर भी बदला गया है। यह परिवर्तन नववर्ष एक जनवरी से से दपूम रेलवे के सभी रेलवे-स्टेशनों से होकर चलने वाली ट्रेनों के लिए लागू कर दी गई है। नये समय और नये ट्रेन नम्बर के साथ यात्रियों को आरक्षण बुकिंग और अनारक्षित टिकिटें भी दी जा रही हैं। रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार दपूम रेलवे बिलासपुर जोन मुख्यालय ने बिलासपुर सहित रायपुर नागपुर के अतिरिक्त 315 छोटे और बड़े रेलवे-स्टेशनों से होकर चलने और ठहरने वाली 110 एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के परिचालन के समय में 20 से लेकर 30 मिनट तक कमी और बढ़ोतरी भी की है। इसके अतिरिक्त तीनो डिविजनों बिलासपुर रायपुर नागपुर, से चलने वाली करीब 145 लोकल और पैसेंजर, मेमू , डेमू ट्रेनों के नम्बर को भी बदल दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार अब ट्रेन टिकिट की बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन को भी अनिवार्य किया गया है। रेलवे प्रशासन ने केवल ऑनलाइन टिकिट आरक्षण ही नहीं बल्कि जनरल बुकिंग कराने वाले रेल यात्रियों के लिए भी आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। जानकारी अनुसार रेलवे बोर्ड के अनुसार यह तय किया गया कि सुबह 08 बजे से लेकर 10बजे तक केवल आधार वेरिफाइड आईआरसीटीसी उपभोक्ताओं को ही ट्रेन टिकिट बुक करने की अनुमति होगी। ऑनलाइन के साथ आरक्षण कार्यालय में भी तत्काल टिकट बुकिंग कराने पर यात्री को बिना आधार ओटीपी वेरिफिकेशन के टिकिट नहीं दी जायेगी। ट्रेन टिकिट रिजर्वेशन के लिए यात्रियों को आधार बेस्ड ओटीपी देना जरूरी है। एडवांस टिकिट बुकिंग के लिए 120 दिन को कम करके सीधे 60 दिन किया गया है। रेलवे प्रशासन के नये आदेश के बाद टिकिट आरक्षण चार्ट को लेकर नियम भी बदल दिया गया है। आरक्षण चार्ट ट्रेन छूटने से दस घंटे पहले ही जारी होगा। बिलासपुर रेल मंडल की ट्रेनों की नई समय सारिणी-: 22910 पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस, बिलासपुर रेलवे-स्टेशन आगमन 11:00 बजे , प्रस्थान 11:15 तक, पेन्ड्रारोड आगमन 12:58, प्रस्थान 13:00, अनूपपुर आगमन 13:45, प्रस्थान 13:50, शहडोल आगमन 14:33, प्रस्थान 14:35। 18201 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस उस्लापुर आगमन 23:05, प्रस्थान 23:15, अनूपपुर आगमन 01:15, प्रस्थान 01:20 तक। 22845 पुणे- हाटिया एक्सप्रेस चांपा आगमन 09:16, प्रस्थान 09:18 । 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस का उस्लापुर आगमन 23:05, प्रस्थान 23:15, अनूपपुर आगमन 01:15, प्रस्थान 01:20। 18205 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस का उस्लापुर आगमन 23:05, प्रस्थान 23:15, अनूपपुर आगमन 01:15, प्रस्थान 01:20। 18234 बिलासपुर- इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का बिलासपुर से प्रस्थान 11:35, पेन्ड्रारोड आगमन 13:30, प्रस्थान 13:35, अनूपपुर आगमन 14:17, प्रस्थान 14:22, शहडोल आगमन 15:12, प्रस्थान 15:22। 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का शहडोल आगमन 22:25, प्रस्थान 22:35, अनूपपुर आगमन 23:25 , प्रस्थान 23:30, पेन्ड्रारोड आगमन 00:13, प्रस्थान 00:18, उस्लापुर आगमन 01:58, प्रस्थान 02:00, । 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस बिलासपुर से रवाना 22:20, उस्लापुर आगमन 22:31, प्रस्थान 22:33, पेन्ड्रारोड आगमन 00:10, प्रस्थान 00:15, अनूपपुर आगमन 00:58, प्रस्थान 01:03। 18241 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस उस्लापुर आगमन 00:10, प्रस्थान 00:20, अनूपपुर आगमन 02:50, प्रस्थान 03:00। 18242 अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस अनूपपुर आगमन 01:45, प्रस्थान 01:55, पेन्ड्रारोड आगमन 02:45, प्रस्थान 02:50।। 18250 कोरबा रायपुर एक्सप्रेस चांपा आगमन 07:08, प्रस्थान 07:10, बिलासपुर आगमन 08:20 , प्रस्थान 08:25।।18252 कोरबा रायपुर एक्सप्रेस चांपा आगमन 07:08, प्रस्थान 07:10, बिलासपुर आगमन 07:20, प्रस्थान 08:25। 18257 बिलासपुर चिरमिरी एक्सप्रेस उस्लापुर आगमन 23:55, प्रस्थान 23:57, पेन्ड्रारोड आगमन 01:34, प्रस्थान 01:36। 22648 त्रिवेन्द्रम कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर आगमन 00:15, प्रस्थान 00:25 तक।
















