A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

एसडीएम मनीषा जैन ने सब जेल निवाड़ी का किया आकस्मिक निरीक्षण

स्वच्छता, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा, बंदियों से किया संवाद

FB IMG 1767429548406

निवाड़ी। एसडीएम सुश्री मनीषा जैन ने शुक्रवार को सब जेल निवाड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदीगृह में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। एसडीएम ने जेल परिसर, बैरक, रसोईघर एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सुश्री जैन ने जेल में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी तथा जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों के साथ मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
इस अवसर पर एसडीएम ने जेलर शैलेन्द्र कुशवाह से जेल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों एवं दैनिक संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, समय-समय पर निरीक्षण करने तथा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि जेल में अनुशासन, स्वच्छता एवं बंदियों की मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!