
भारत विकास परिषद शाखा नरवाना द्वारा सर्द मौसम में ईट भट्टों पर मजदूरों को गरम वस्त्र किए वितरित

नरवाना
भारत विकास परिषद शाखा नरवाना के सदस्यगण ने गांव कलोदा व नेहरा के ईट भट्टों पर जाकर मजदूर परिवारों एवं उनके बच्चों को गरम वस्त्र , टोपे, जुराब व अन्य जरूरत का सामान आदि वितरित किया। शाखा नरवाना प्रातः समय नेहरा व गांव कलोदा स्थित मोर भट्टे पर गई और वहां पर मजदूरों को वस्त्र,बर्तन, व अन्य उपयोगी चीजे वितरित की।
गौरतलब है की शाखा नरवाना परंपरागत रूप से दो दशकों से ईंट भट्ठा पर मौजूद मजदूर एवं जरूरतमंदों को सामान वितरित करती आ रही है।मजदूरों को सामग्री वितरण के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश मित्तल , प्रांतीय संयोजक संजय चौधरी ने वहां मौजूद मजदूरों को शिक्षा की अहमियत के बारे में बताया तथा उन्हें सरकार द्वारा जारी योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया तथा बच्चों को शिक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता हेतु परिषद के सदस्यों से संपर्क करने के लिए कहा।इस पुनीत कार्य में शाखा अध्यक्ष पुनीत जैन ने समाज से एक अपील की तथा समाज के प्रगतिशील लोगों को “आइए मुस्कान बांटने चलते हैं” , प्रोजेक्ट के तहत अपनी बात को सांझा करते हुए कहा, कि अपने हाथों से छोटे बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को इस ठंड के मौसम में वस्त्र , बर्तन व अन्य जरूरत का सामान आदि वितरित करने में एक अलग तरह की खुशी एवं सुकून मिलता है, हमें मिलकर समय समय पर उन चेहरों पर मुस्कान लाने,के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए
इस दौरान शाखा अध्यक्ष पुनीत जैन, शाखा वित्त सचिव अमित गर्ग, सेवा संयोजक विकास मित्तल, प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश मित्तल, प्रांतीय संयोजक संजय चौधरी, संस्कार संयोजक विशाल , जिला सहसमन्वक सुमित शर्मा , वासुदेव गर्ग, श्रीमती श्वेता गर्ग, रमेश वर्मा, जय भगवान मित्तल, नमन, माणिक। बेबी अयान व अक्ष के साथ भट्ठे के कर्मचारी मौजूद रहें।







