A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गुजराती सुतार समाज में नवीनता की पहल, कोटेश्वर महादेव में नववर्ष मिलन समारोह संपन्न

 

 

 

IMG 20260105 150911

धार जिला ब्योरो गोपाल मारु की रिपोर्ट 

धार । कोटेश्वर महादेव परिसर में गुजराती सुतार समाज का नववर्ष मिलन समारोह टीम एसबीसी धार जिला के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र विश्वकर्मा (एसडीओ) द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुई। समारोह में देवास से राजेंद्र शर्मा, इंदौर से लोकेश विश्वकर्मा एवं रमेश विश्वकर्मा (उगाई), झाबुआ से श्रीराम शर्मा, चितावली से ओमप्रकाश विश्वकर्मा, टोंक से नरेंद्र विश्वकर्मा, शाजापुर से राजेंद्र विश्वकर्मा, उज्जैन से कृष्णकांत विश्वकर्मा, कोद से राजेश शर्मा, पेटलावाद से देवानंद विश्वकर्मा, अनीता विश्वकर्मा के साथ ही टीम एसबीसी के संचालक सिद्धनाथ कारपेंटर (इंदौर), जीवनलाल विश्वकर्मा (चपलाखेड़ी) एवं शिवनारायण विश्वकर्मा (हाटपिपलिया) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मिलन समारोह में समाज में नवीनता की पहल के तहत परंपराओं में सुधार, विवाह संस्कारों में फिजूलखर्ची पर नियंत्रण, मृत्युभोज, पगड़ी एवं मामेरा प्रथा को सीमित करने, सामूहिक विवाह को निरंतर प्रोत्साहित करने, शिक्षा के विस्तार तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करने जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा अनीता विश्वकर्मा को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में धार, झाबुआ, आगर, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम एवं इंदौर सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक राकेश पटेल (जलोदिया) रहे, जबकि श्रीराम शर्मा, राजेश शर्मा, रविंद्र शर्मा (कोद) एवं राजेश विश्वकर्मा (शेरगढ़) ने सहयोगी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!