A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

शहर की यातायात व्यवस्था को सुदढ, सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने की दिशा में सशक्त कदम

IMG 20260105 WA0080

IMG 20260105 WA0079सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) मयंक सिंह चौहान के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम सागर में यातायात शाखा में नव पदस्थ महिला पुलिस कर्मियों हेतु विशेष प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा महिला यातायात पुलिस कर्मियों को शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं जनहितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों की सक्रिय सहभागिता से न केवल यातायात अनुशासन मजबूत होगा, बल्कि आमजन में कानून के प्रति विश्वास भी और अधिक सुदृढ़ होगा।प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु:*यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी,ई-चालान प्रणाली का प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग,बॉडी वॉर्न कैमरा के माध्यम से ड्यूटी के दौरान जवाबदेही एवं सुरक्षा,ब्रीद एनालाइजर के सही एवं विधिसम्मत प्रयोग की व्यवहारिक जानकारी,यातायात ड्यूटी के दौरान शालीन व्यवहार, सतर्कता एवं आत्मविश्वास के साथ कार्य करने पर विशेष बल ,प्रशिक्षण के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के सभी व्यस्त चौराहों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर यातायात संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा उपस्थित यातायात अधिकारियों को ठोस एवं प्रभावी निर्देश भी दिए गए।उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी: इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में यातायात प्रभारी मोहन सिंह, सूबेदार हेमंत पटेल, विनायक सोनी, प्रियंका बोरासी सहित यातायात शाखा में पदस्थ समस्त महिला पुलिस कर्मी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में महिला पुलिस कर्मियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए यह विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ अपनी यातायात ड्यूटी का निर्वहन कर सागर शहर को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!