A2Z सभी खबर सभी जिले कीDhanbadअन्य खबरे

पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि संवैधानिक कर्तव्य भी : न्यायाधीश

*धनबाद :* डालसा धनबाद द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम पैन इंडिया के तहत सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । नालसा एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारा संवैधानिक कर्तव्य भी है . नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड , पंचायत, ग्रामीण एवं प्श कोल डंपिंग, ट्रांसपोर्ट एरिया में डालसा की टीम द्वारा प्रदूषण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । विशेष अभियान के तहत कार्यक्रम किया जा रहा है
इस कड़ी में आज पीएलबी , पैनल अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल टीम के साथ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सहायक अभियंता प्रदूषण कंट्रोल विभाग निराला बास्की द्वारा प्रदूषण को रोकने के कई बिंदुओं पर विस्तार से बताया।

Back to top button
error: Content is protected !!