A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ एबीवीपी का आक्रोश

विंढमगंज में निकाली आक्रोश यात्रा, पुतला दहन कर जताया विरोध

विंढमगंज/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन मोड़ चौराहा के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सौजन्य से आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिषद से जुड़े छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने बंगाल देश के झंडा चित्र एवं पुतले का दहन कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।IMG 20260107 WA0047 आक्रोश यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति नारों के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया और राष्ट्र की एकता व अखंडता के समर्थन में आवाज बुलंद की। नारेबाजी के दौरान युवाओं ने कहा कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

परिषद के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए हमेशा देशविरोधी ताकतों के खिलाफ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को जागरूक होकर राष्ट्रविरोधी विचारधाराओं का लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना चाहिए।IMG 20260107 WA0046

प्रदर्शन में अमन जायसवाल, लव कुश चंद्रवंशी, लक्ष्मण कुशवाहा, कार्तिक चंद्रवंशी सहित दर्जनों एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर देशहित में कार्य करने तथा राष्ट्रविरोधी कृत्यों के खिलाफ निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

आक्रोश यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। मौके पर पुलिस प्रशासन सतर्कता के साथ मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में संगठित होकर आगे भी संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!