भारत-न्यूजीलैंड टी20 क्रिकेट मैच के चलते महामेट्रो सेवा रात दस बजे के बाद भी उपलब्ध रहेगी
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 08 जनवरी 2026, नागपुर
=====> भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार 21 जनवरी 2026 को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन बीसीए स्टेडियम, जामठा में होने वाले टी20 क्रिकेट मैच के देखते हुए क्रिकेट प्रेमियों की सहूलियत के लिए महामेट्रो सेवा नागपुर ने रात दस बजे के बाद भी उपलब्ध करावाने का निर्णय लिया है। बुधवार 21 जनवरी 2026 को टी20 मैच वाले दिन मेट्रो की सेवा रात में 12 बजे तक और आवश्यकतानुसार के अनुसार उसके बाद भी मेट्रो की सेवा को जारी रखे जाने का निर्णय लिया है। बुधवार को मेट्रो भवन में महामेट्रो के निदेशक और विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव तथा अन्य पदाधिकारियों की एक संयुक्त समीक्षा बैठक हुई, जिसमें क्रिकेट के प्रेमियों की सहूलियत के लिए खापरी मेट्रो स्टेशन से जामठा स्टेडियम तक महानगरपालिका की बसें चलाई जायेंगी , मैच होने वाले दिन अंतिम मेट्रो ट्रेन खापरी स्टेशन से रात के समय 12 बजे छूटेगी। खापरी से यात्री सीधे ऑटोमोटिव चौक तक और सीताबर्डी इंटरचेंज पर मेट्रो ट्रेन बदलकर एक्वा लाइन की किसी भी दिशा की ओर यात्रा कर सकेंगे। मेट्रो ट्रेन हर दस मिनट के अंतर में चलेगी।

















