

हरदोई। आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को हरदोई पुलिस परिवार में गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद पर पदोन्नत होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा उन्हें रैंक प्रतीक चिन्ह (अशोक स्तंभ) लगाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने श्री आलोक राज नारायण को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि वे अपने अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता से जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

पदोन्नति समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में उत्साह का माहौल रहा। सहकर्मियों ने भी श्री आलोक राज नारायण को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की। यह पदोन्नति उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पित सेवाओं का प्रतिफल मानी जा रही है, जिससे हरदोई पुलिस को एक और सक्षम अधिकारी का नेतृत्व प्राप्त हुआ है।





