A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेइन्दौरमध्यप्रदेश

जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर पंडित श्री संजय पांडेय जी इंदौर मध्यप्रदेश से केट के नोटिस से गरीब परिवारों में दहशत, विधायक मधु वर्मा ने दिया आश्वासन-मकान नहीं टूटने देंगे

इंदौर धार रोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत श्रीराम तलावली एवं सिंदौड़ा पंथायत सीमा में स्थित बगाई माता मंदिर के समीप बने गरीब परिवारों के आशियानों को लेकर गंभीर स्थिति सामने आई है। इस संबंध में पं. आनंद अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित क्षेत्र में मकानों के पीछे लगभग 15 फीट की दूरी पर केंट की बाउंड्रीवॉल स्थित है। हाल ही में केंट प्रशासन द्वारा दिए गए नोटिस को देखकर यहां निवासरत गरीच परिवार सदमे में आ गए। नोटिस मिलने के बाद

जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर पंडित श्री संजय पांडेय जी इंदौर मध्यप्रदेश से केट के नोटिस से गरीब परिवारों में दहशत, विधायक मधु वर्मा ने दिया आश्वासन-मकान नहीं टूटने देंगे
इंदौर धार रोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत श्रीराम तलावली एवं सिंदौड़ा पंथायत सीमा में स्थित बगाई माता मंदिर के समीप बने गरीब परिवारों के आशियानों को लेकर गंभीर स्थिति सामने आई है। इस संबंध में पं. आनंद अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित क्षेत्र में मकानों के पीछे लगभग 15 फीट की दूरी पर केंट की बाउंड्रीवॉल स्थित है। हाल ही में केंट प्रशासन द्वारा दिए गए नोटिस को देखकर यहां निवासरत गरीच परिवार सदमे में आ गए। नोटिस मिलने के बादIMG 20260109 WA0189IMG 20260106 WA06271IMG 20260106 WA06281

रहवासियों में भय का माहौल बन गया। पीड़ित परिवारों ने ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि यदि उनके मकान तोड़े गए तो वे पूरी तरह बेघर हो जाएंगे और अपने बच्चों सहित कहां जाएंगे, यह सबसे बड़ा प्रश्न उनके सामने खड़ा है। यह बात जैसे ही जनप्रतिनिधियों तक पहुंची, तो स्थिति को गंभीरता को समझते हुए सभी के रोंगटे खड़े हो गए। इसके पश्चात पीड़ित परिवारों को तत्काल राऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रो मधु वर्मा के समक्ष ते जाया गया। विधायक मधु वर्मा ने पूरे

मामले को गंभीरता से सुना और प्रभावित रहवासियों को स्पष्ट आश्वासन दिया कि उनके मकान हर हाल में तोड़ने नहीं दिए जाएंगे। विधायक के इस आश्वासन के बाद गरीब परिवारों के चेहरों पर राहत और संतोष की मुस्कान दिखाई दी। विधायक मधु वर्मा ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित एसडीएम के समक्ष तत्काल जानकारी भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी गरीब परिवार के साथ अन्याय न हो और समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। इस अवसर पर जिला

पंचायत सदस्य दिलीप पटेल, सरपंच नेहा जितेंद्र चौधरी, पंडित आनंद अवस्थी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में गरीब परिवारों के आशियानों की रक्षा की मांग की और प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!