A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुगम एवं पारदर्शी धान विक्रय व्यवस्था से किसान खुश श

उपार्जन केंद्र टेमर में हुआ आसानी से धान विक्रय

IMG 20260109 WA0193 scaled IMG 20260109 WA0191 scaled

*सुगम एवं पारदर्शी धान विक्रय व्यवस्था से किसान ननकी दाऊ यादव खुश*

 

*मोबाइल ऐप से मिला टोकन, उपार्जन केंद्र टेमर में आसानी से हुआ धान विक्रय*

 

सक्ती, 09 जनवरी 2025 // सक्ती जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ निरंतर जारी है। तथा कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा समय-समय पर धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिले के ग्राम परसदाखुर्द निवासी किसान श्री ननकी दाऊ यादव ने उपार्जन केन्द्र टेमर में 74.40 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। श्री यादव लगभग 4 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं और उन्होंने शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि अब ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त हो जाता है। पूर्व में टोकन लेने के लिए सोसायटी में लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, किंतु अब मोबाइल ऐप ने यह प्रक्रिया सरल बना दी है। किसान श्री यादव ने बताया कि उपार्जन केन्द्र में धान की आर्द्रता की समय पर जांच की गई तथा पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया। धान तौलाई, सिलाई एवं स्टेकिंग के लिए पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध थे, जिससे उनका धान बिना किसी विलंब के खरीदा गया। उन्होंने बताया कि केन्द्र में किसानों के लिए बैठक, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था है। शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की व्यवस्था से खेती अब किसानों के लिए अधिक लाभकारी बन गई है। श्री यादव ने किसान हितैषी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!