A2Z सभी खबर सभी जिले की

रायबरेली -पुलिस ने मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

IMG 20260112 WA0030 1

रायबरेली

रायबरेली -पुलिस ने मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ भी हुई। पुलिस के अनुसार, गैर जनपद के बदमाशों ने रायबरेली के दो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न मंदिरों को निशाना बनाया। गिरोह के सदस्य गूगल लोकेशन के जरिए मंदिरों तक पहुंचते फिर वहां से घंटे चोरी कर निकल जाते। गिरोह ने हाल ही में जगतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर से घंटे चोरी किए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3 क्विंटल से अधिक मंदिर के घंटे और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। पूछताछ में ये भी सामने आया कि बदमाश गूगल लोकेशन के माध्यम से मंदिरों की पहचान कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जगतपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को ऊंचाहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। एसपी डॉ यशवीर सिंह के अनुसार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इन लोगों ने उन्नाव जिले में भी मंदिरों से घंटे चोरी किए

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!