
*धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने आज झरिया प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष भगवान दास द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत झरिया प्रखंड के चासनाला और सुदामडीह न्यू माइनस में मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव के खिलाफ जन संवाद कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने *जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने* ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब और मजदूर परिवारों की आजीविका का मजबूत आधार है। इसका नाम बदलना जनता की भावनाओं और योजना के मूल उद्देश्य के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनकल्याणकारी योजनाओं की पहचान मिटाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी एक स्वर में मनरेगा का नाम बदलने का विरोध किया और इसे यथावत रखने की मांग की।
संवाद कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को मनरेगा से मिलने वाले अधिकारों और लाभों की जानकारी दी तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान किया। *जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा* कि कांग्रेस पार्टी गरीब, किसान और मजदूर के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी और मनरेगा के अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का आंच नहीं आने देगी।
मोदी सरकार देश और लोकतंत्र के लिये खतरनाक साबित हो रही है। सत्ता के केंद्रीकरण, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हस्तक्षेप, विपक्ष की आवाज़ को दबाने की प्रवृत्ति और जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाकर विभाजनकारी राजनीति करना—ये सभी लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं।
देश को एकजुट रखने के बजाय समाज को बाँटने का काम किया जा रहा है। बेरोज़गारी, महँगाई, किसानों की बदहाली और गरीबों की समस्याओं पर ठोस समाधान देने के बजाय सरकार प्रचार और भ्रम फैलाने में लगी है।
लोकतंत्र की असली ताकत सवाल पूछने की आज़ादी, संस्थाओं की स्वतंत्रता और जनता के अधिकारों की रक्षा में होती है। जब इन मूल्यों पर चोट होती है, तब देश का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। इसलिए आज ज़रूरत है कि हम संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता की रक्षा के लिए सजग और संगठित हों।
*प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष भगवान दास ने कहा* झरिया प्रखंड में विकाश कार्य के लिये जिला प्रशासन और झारखंड सरकार से मिलकर गांव की समस्या दुर किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्व श्री जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, शाहिद कमर,इरफान खान चौधरी, अख्तर खान गुड्डू, रवी चौधरी, कृष्णा रवानी, हीरालाल नोनिया फैज अहमद, अजीज मास्टर, ओंकार मिस्रा, हीरा मेहरा, राजमुनी देवी, जेपी पासवान, पंकज सिंह,प्रदीप अंस,सुनिल पासवान,अमीत कुमार चौधरी,रसीक केंवट,रामानंद पासवान, किशोरी प्रसाद, सोमर बादेकर, पवन साव,धीरेंद्र पासवान, उमेश रवानी,अविनाश कुमार, प्रेम तिवारी, सहीत अन्य थें।
*संतोष कुमार सिंह* जिलाध्यक्ष कांग्रेस धनबाद











