A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

19 वाहन चालकों के नेत्रों की हुई जांच

धनबाद
IMG 20260112 WA0284

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर आज दूसरे दिन भी सदर अस्पताल में सरकारी वाहन चालकों के नेत्रों की जांच की गई। आज 19 वाहन चालकों के नेत्रों की जांच हुई।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि जिला मुख्यालय, जिले के सभी प्रखंड, सभी अंचल सहित सभी सरकारी कार्यालयों के वाहन चालकों को अपने नेत्रों की जांच कराने के लिए निर्देशित किया है।

कहा कि कई वाहन चालकों को चश्मे की जरूरत होती है। परंतु अतिआत्मविश्वास में वे अपने नेत्रों की जांच नहीं कराते और चश्मे नहीं पहनते हैं। यह जोखिम भरा साबित हो सकता है। सभी सरकारी वाहन चालकों की नेत्र जांच कर उन्हें निःशुल्क चश्मा देने के लिए निर्देशित किया है।

सरकारी वाहन चालकों के लिए 14 जनवरी तक सदर अस्पताल में नेत्रों की जांच की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!