A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पखांजुर नरनारायण सेवा आश्रम मेले में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी पखांजुर वासियों को करोड़ों की सौगत

संवाददाता– विजय माजूमदर
कांकेर/पखांजुर

IMG 20260116 WA0002वन्दे भरत न्यूज़ पखांजुर—– नरनारायण सेवा आश्रम मेले के शुभ अवसर पर पखांजुर क्षेत्रवासियों के लिए खुशी की बड़ी सौगात सामने आई। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पखांजुरवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी।मुख्यमंत्री जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा से जुड़े विकास कार्यों और अधोसंरचना विकास के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति शामिल है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और पखांजुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता है। उन्होंने नरनारायण सेवा आश्रम द्वारा सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, आश्रम के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री जी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और पखांजुर के विकास के लिए किए गए ऐतिहासिक घोषणाओं पर क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!