A2Z सभी खबर सभी जिले की

छप्पर में लगी आग 20 मवेशियों की जलने से हुई मौत

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता राज बहादुर सिंह की रिपोर्ट ..भिंड जिले की गोहद तहसील क्षेत्र के ग्राम जस्तपुरा में शुक्रवार की दरमियानी रात एक आगजनी का बड़ा हादसा हुआ l जानकारी के अनुसार रंजीत कर्ण निवासी मेहदोली हर साल की तरह इस बार भी अपनी भेड़ बकरियों को लेकर कुछ दिन पहले ही जस्तपुरा आए हुए थे l रंजीत शुक्रवार की रात मवेशियों को छप्पर में बंद करके सोने के लिए चले गए l रात करीब 12:00 छप्पर से धुआँ उठता दिखाई दियाl कुछ ही पलों में आग की तेज लपटे उठने लगी l लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए l ग्रामीणों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन छप्पर सुखा होने के कारण आग चारों तरफ फैल गई l छप्पर के अंदर बँधे 72 मवेशी आग की चपेट में आ गए l मवेशियों को बचाने के कारण रंजीत भी आग की चपेट में आने से झुलस गए l पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है l

Back to top button
error: Content is protected !!