A2Z सभी खबर सभी जिले की

जसदण: 7 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले दोषी रामसिंग को फांसी की सजा

रिपोर्ट। धरकास मोखा।

राजकोट:

गुजरात के जसदण तालुका के आटकोट क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को राजकोट की स्पेशल कोर्ट ने ऐतिहासिक सजा सुनाई है। एडिशनल सेशन जज वी.ए. राणा ने इस जघन्य अपराध के दोषी रामसिंग डूडवा (उम्र 30 वर्ष) को फांसी (मृत्युदंड) की सजा का हुक्म दिया है।

कानपर गांव में बीते 4 दिसंबर को यह दिल दहला देने वाली घटना घटी थी, जिसमें आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं। इस मामले में पुलिस और न्यायपालिका ने अभूतपूर्व तत्परता दिखाई। पुलिस ने जांच पूरी कर मात्र 11 दिनों के भीतर अदालत में चार्जशीट पेश कर दी थी।

विशेष अदालत में फास्ट ट्रैक मोड पर चली सुनवाई के बाद, घटना के मात्र 35 दिनों के भीतर आरोपी को दोषी करार दिया गया। आज सुबह कोर्ट की कार्यवाही शुरू होते ही न्यायाधीश ने इस मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मानते हुए नरपिशाच रामसिंग को फांसी की सजा सुनाई। न्यायतंत्र की इस त्वरित कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!