A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेवासमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड देवास द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती एवं ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया

20260118 142237देवास। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड देवास द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ, जो 12 जनवरी से 26 जनवरी तक संपूर्ण मध्य प्रदेश में संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती डॉ. सुप्रीती यादव एवं श्रीमती नीलम सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ता के रूप में  सोनू जी सोनाने ने अपने विचार साझा किए।

IMG 20260118 WA0100

नवांकुर संस्था से  अजीत कोचालय,  धर्मेंद्र सिंह राजपूत, श्रीमती नीलम चौहान एवं ग्राम विकास पशुपालन समिति द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई।

श्रीमती नीलम सोनी द्वारा ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान के उद्देश्यों और इसके अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई।

CMCLDP (MSW) के विद्यार्थी रुपेश मनेतिया ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

20260118 141851

परामर्शदाता  दिनेश उपाध्याय ने स्वामी जी के जीवन पर आधारित ओजस्वी गीत “जिनके ओजस्वी वचनों से गूंज उठा था विश्व गगन…” का गायन किया।

कार्यक्रम में CMCLDP और MSW के विद्यार्थी सहित परामर्शदाता  सचिन पंचोली, सौदान पंवार एवं श्रीमती पूजा बैरागी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!