A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोरमी में ओवरलोड वाहन बजा रहे खतरे की घंटी

भिंड जिले की गोरमी तहसील से हर रोज सैकड़ो ट्रैक्टर ट्राली ओवर लोड होकर गुजर रहे हैं l जिससे नगर के बाजार में हर पल दहशत का माहौल बना रहता हैl यह ओवरलोड वाहन बाजार में कहीं पर भी जाम की स्थिति बना देते हैंl जिसके कारण गोरमी बाजार में आने वाले ग्राहकों को असुविधा होती है l ओवरलोड वाहन कई बार तो दुर्घटनाओं का कारण बनते हैंl ओवरलोड होने के बावजूद इन वाहनों पर तेज आवाज में डीजे साउंड बजाता हैl साउंड की तेज आवाज के कारण दूसरे वाहनों का होर्न सुनाई नहीं देता l कई बार तो इनके चालक दूसरे वाहनों के चालकों से मुंहबाद भी करते हैं l इन ओवरलोड वाहनों के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं l मैन बाजार गोरमी के मैन चौराहों पर जाम की स्तिथी रहती है l इन ओवर लोड वाहनों के कारण लोगों को आवा गमन में असुविधा होती है l जाम की स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब दुकानों के पास टमटम या चार पहिया वाहन या दो पहिया वाहन खड़े होते हैंl IMG 20260118 121242

Back to top button
error: Content is protected !!