A2Z सभी खबर सभी जिले की

बसंतकालीन गन्ना बुबाई के लिए 9 हजार कुंतल से अधिक गन्ना बीज आरक्षित

हाटा समिति के कृषकों को 8 जनवरी तक 26.43 करोड़ कसया 7.53 करोड़ भुगतान

बसंतकालीन गन्ना बुबाई के लिए 9 हजार कुंतल से अधिक गन्ना बीज आरक्षित

wetgwetwet

हाटा समिति के कृषकों को 8 जनवरी तक 26.43 करोड़ कसया 7.53 करोड़ भुगतान

 

हाटा कुशीनगर हाटा,न्यू इंडिया शुगर मिल्स ढाढा बुजुर्ग 8 जनवरी तक गन्ना मूल्य किसानों के खाते में भेज दिया गया है हाटा गन्ना समिति के किसानों को 26 करोड़ 43 लाख तथा कसया गन्ना समिति किसानों को 7 करोड़ 53 लाख गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है । यह जानकारी चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष आर के गुप्ता ने कृषकों को दी । समय से गन्ना मूल्य भुगतान मिलने तथा गन्ना आपूर्ति में समस्या के दूर होने से किसानों के चेहरे पर खुशहाली दिखाई दे रही है ।
अधिशासी अध्यक्ष ने बताया कि ढाढा मिल को 13 गन्ना समितियों से गन्ना आपूर्ति हो रहा है इन समिति के कुल कृषकों को 8 जनवरी तक 138 करोड़ 97 लाख रुपया भुगतान उनके खाता में भेज दिया गया है मिल परिक्षेत्र में गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाना किसानों का विश्वास बनाए रखना समय से गन्ना मूल्य भुगतान करना पहली प्राथमिकता है
पूर्व सहायक निदेशक गन्ना विशेषज्ञ ओमप्रकाश गुप्ता ने कृषकों को बताया कि अपनी सुविधा अनुसार बसंतकालीन गन्ने के साथ प्याज ,भिंडी ,मूंग ,लौकी ,कोहड़ा ,लोबिया , आदि की सहफसली खेती करे ।
उपाधक्ष्य गन्ना रविन्द्र सिंह ने बताया कि अभी तक चीनी मिल ने 43 लाख कुंटल गन्ना कि पैराई कर ली है,गन्ना प्रबंधक अभिषेक सिंह,संजय सिंह ने बताया कि हाटा गन्ना समिति के जोन ए, बी,सी, डी के खेतो में 9370 कुंतल बीज गन्ना आरक्षित कराया गया है। चार प्रजातियां को 0118 , कोलक 14201 ,को ,पी 9301 को जे 85 आदि।इन प्रजातियों पर 15 मार्च तक 50 रुपए प्रति क्विंटल तथा 15 मार्च के बाद 75 रुपए प्रति क्विंटल पर अनुदान दिया जा रहा है

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!