A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यालय कक्ष में की गई जन सुनवाई

IMG 20260119 WA0132

 

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यालय कक्ष में की गई

जन-सुनवाई

 

 

मुख्य सचिव, बिहार सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आम जनता की समस्याओं को सुना गया।

 

जन-सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। सुनवाई के समय नोडल पदाधिकारी (ADM–PGRO) श्री राजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर उपस्थित रहे। प्राप्त आवेदनों में जिला सहकारिता पदाधिकारी (DCO), जिला मत्स्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), अंचलाधिकारी चांद, अंचलाधिकारी भभुआ, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी रामगढ़ तथा जिला कल्याण पदाधिकारी से संबंधित एक-एक आवेदन, DCLR मोहनिया से संबंधित दो आवेदन तथा भूमि अर्जन से संबंधित तीन आवेदन शामिल है।

 

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी आवेदनों को नियमानुसार पारदर्शी तरीके एवं यथाशीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निदेश दिए।

 

इसके अतिरिक्त, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला के सभी जिला स्तरीय कार्यालयों, प्रखंडों, अंचलों, नगर परिषद एवं नगर पंचायत कार्यालयों में भी जन-सुनवाई आयोजित की गई।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!