A2Z सभी खबर सभी जिले की

अलवर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की तानाशाही रवैया पर भारी विरोध प्रदर्शन का गांव गांव जाकर जन जागृति अभियान

अलवर जिले के ऐतिहासिक गांव जो कठूमर विधानसभा की राजनीति का अहम हिस्सा माना जाता है आज रणजीत कोमल सामाजिक कार्यकर्ता के निज निवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश सचिव रहे पंडित सुरेश पूंछरी, कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर हुल्याना, ओ बी सी महिला मोर्चा एवम मानवाधिकार संगठन भारत प्रदेश अध्यक्ष नीमा चौधरी,बनवारी ठेकेदार हुल्याना, जय प्रकाश ऊर्फ पिंकू शर्मा, पी सी सी सदस्य कठूमर,के अलावा प्रकाश रेटा, कांग्रेस कार्यकर्ता,राजेश गायक, सियाराम फौजदार, टीटू चौहान,गांव के सैकड़ों महिला एवम गणमान्य नागरिक और युवा टीम उपस्थित रहे प्रदेश सचिव रहे पंडित सुरेश पूंछरी ने भाजपा सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा संचालित अनेकों योजनाओं का नाम परिवर्तन कर या अन्य कोई उलटफेर करते हुए अपनी अपनी झूठी शान के लिए
जनता के साथ एक अलग ही खेल खेल रही है बताया की मनरेगा योजना का नाम जी राम जी करके जनता को धार्मिक भावनाओं में डालकर सभी कानून एवं संवैधानिक बलदाव किया जा रहा हैं जो देश के पालनहार गरीब किसान और जन साधरण के कतई हित में नहीं है इसी क्रम में नीमा चौधरी ने कहा कि जो सरकार बेटी बचाओ और नारी शक्ति की सुरक्षा का हवाला देकर जनता का ध्यान आकर्षित करती है धरातल पर आज ना बेटी सुरक्षित है ना ही नारी कहा कि द्वापर में एक नारी का अपमान करने इतना बड़ा महाभारत हुआ था कि आज भी कुरुक्षेत्र की भूमि रक्त वर्ण है तो आज नारी शक्ति का जो अपमान हो रहा है इसका क्या परिणाम होगा ये भविष्य ही जाने,कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ये भाजपा की रीति नीति और लोकतंत्र का दमन और शोषण के विरोध में गांव गांव जाकर ये जन जागृति अभियान जब तक जारी रहेगा जब तक जन साधारण को लोकतंत्र का वास्तविक स्वरूप नहीं मिल पाता
IMG 20260120 WA0019

IMG 20260120 WA0022

IMG 20260120 WA00191

IMG 20260120 WA0021

Back to top button
error: Content is protected !!