A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिशाहजहाँपुर

*मकसूदापुर (शाहजहांपुर)मिल ने पेराई सत्र 2024-25 के गन्ना मूल्य का किया सम्पूर्ण भुगतान*

( शाहजहांपुर)। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल मकसूदापुर द्वारा आज 23 जनवरी 2026 को पेराई सत्र 2024-25 के गन्ना मूल्य का सम्पूर्ण भुगतान 169.85 करोड़ रूपये किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है,
उक्त जानकारी देते हुए इकाई प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चीनी मिल किसानों का एक एक गन्ना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। इकाई प्रमुख ने क्षेत्रीय गन्ना किसानों से अपील की है कि वे अपना गन्ना कोल्हू क्रेशर पर न बेचें,अपना समस्त गन्ना अपनी चीनी मिल को ही आपूर्ति करें।साथ ही उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया कि आगामी बसन्त कालीन गन्ना बुआई में उन्नतशील प्रजातियों की ही बुआई करें तथा बुआई हेतु बीज अभी से सुरक्षित कर ले।यदि किसी को बीज की आवश्यकता है तो किसान गन्ना विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!