A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

IMG 20250731 WA0033

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि असीम संभावनाओं वाला उत्तर प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकल चुका है और भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन गया है।

सीएम योगी ने कहा कि बीते वर्षों में कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। प्रदेश में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक निवेश तेजी से बढ़ा है। उन्होंने प्रवासी प्रदेशवासियों की भी सराहना की और कहा कि वे वैश्विक मंच पर भारत और उत्तर प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनके कौशल, अनुभव और निवेश को विकास से जोड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रवासी प्रदेशवासी भविष्य में भी प्रदेश की प्रगति में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!