A2Z सभी खबर सभी जिले की

गणतंत्र दिवस पर सेवा का संदेश: भाजपा नेता ने हाटा में बांटे 500 कंबल

गणतंत्र दिवस पर सेवा का संदेश: भाजपा नेता ने हाटा में बांटे 500 कंबल

WhatsApp Image 2026 01 26 at 18.07.36

हाटा कुशीनगर, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हाटा नगर में देशभक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। भाजपा नेता श्रीराम मद्धेशिया ने हाटा–कप्तानगंज मार्ग स्थित अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण कर 76वे गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।

WhatsApp Image 2026 01 26 at 18.07.35

इस अवसर पर उन्होंने 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने पूरे सम्मान के साथ भाग लिया। इसके बाद कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुबह से ही जरूरतमंदों की भीड़ जुटने लगी थी। खास बात यह रही कि सड़क से गुजर रहे कुछ दिव्यांगों को भी कार्यक्रम स्थल पर रोककर कंबल प्रदान किए गए। इस मानवीय पहल की लोगों ने खुले दिल से सराहना की।

WhatsApp Image 2026 01 26 at 18.07.36 1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्रीराम मद्धेशिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया और कहा कि उन्हीं के बलिदान के कारण आज हम एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक राष्ट्र में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने का यह दिन हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। श्रीराम मद्धेशिया ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर देश की प्रगति में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ केवल नारा नहीं, बल्कि व्यवहार में उतारने की सोच है। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रहा। जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। कार्यक्रम में बाबूनंदन सिंह, अरुण पांडेय, अनिल सिंह, रामानन्द, अशोक, प्रेम शंकर त्रिपाठी सहित कई गणमान्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय कदम बताया। गणतंत्र दिवस पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बना, बल्कि राष्ट्रभक्ति के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का सशक्त संदेश भी दे गया।WhatsApp Image 2026 01 26 at 18.07.37

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!